{"_id":"6701bed6b16384c916061434","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-murder-case-against-four-barabanki-news-c-315-1-brp1006-125791-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, चार पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, चार पर हत्या का केस
Sun, 06 Oct 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर गांव में खड़े मृतका के परिजन व दो बच्चियां। स्रोत- ग्रामीण
बाराबंकी। थाना क्षेत्र असंद्रा में संदिग्ध दशा में एक महिला की मौत हो गई। ससुरालीजनों ने बताया कि उसने फंदे पर लटककर जान दे दी है जबकि परिजनों का कहना है कि हत्या की गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने उसके पति, दो देवरों व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद की पुत्री आसमा (32) की शादी 10 साल पहले क्षेत्र के ही खरिकाफूल गांव के नसीब के साथ हुई थी। तीन बच्चे मुस्कान (8), इकरा (5) व निजाम (4) हैं। 20 दिन पहले आसमा ने एक बच्चे को जन्म दिया था मगर उसकी मौत हो गई थी।
पिता ताज मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ससुराल में पति के अलावा देवर इरफान, हसन व सास आईसा बानो द्वारा आसमा ने आए दिन मारपीट की जाती थी। शुक्रवार की रात इन लोगों ने आसमां को फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मामले को छिपाने के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले गए। फोन कर बताया कि आसमां फंदे पर लटक गई थी। यही नहीं, तीन दिन पहले आसमां की पिटाई के बाद मामला थाने पहुंचा था और समझौते के बाद ससुराल गई थी।
पिता की तहरीर पर केस
खरिकाफूल गांव निवासी आसमां की मौत के बाद पिता की तहरीर पर उसके पति, दो देवरों व सास के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- जितेंद्र प्रताप सिंह, एसएचओ, असंद्रा