फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wi-Fi was down, only four students were found in the hostel

Barabanki News: वाई-फाई बंद, छात्रावास में मिले सिर्फ चार छात्र

Tue, 12 May 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 12 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Wi-Fi was down, only four students were found in the hostel
बाराबंकी। जनेस्मा कॉलेज परिसर में बने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का सोमवार को एससी-एसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने निरीक्षण किया। हॉस्टल में वाई-फाई बंद मिला। सिर्फ चार छात्र मौजूद मिले। अव्यवस्था देख उन्होंने शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन

48 छात्रों की क्षमता वाले आधुनिक छात्रावास के कमरों काे देख आयोग की सदस्य अवाक रह गईं। हर तरफ कपड़े सूख रहे थे। कागजों पर 17 छात्र पंजीकृत दिखाए गए थे, लेकिन शेष 13 छात्र कहां हैं, इसका जवाब अधीक्षक ज्योति गंगवार नहीं दे सकीं। आयोग की सदस्य ने जब उपस्थिति और आवागमन रजिस्टर की जांच की तो वहां भी भारी अनियमिताएं मिलीं।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से बने समाज कल्याण विभाग के इस छात्रावास को सीसीटीवी कैमरे, आरओ वाटर कूलर और फ्री वाई-फाई जैसी सुविधाओं से लैस बताया जाता है। निरीक्षण में यहां वाई-फाई की सुविधा बंद मिली। नीरज गौतम ने वहां मौजूद बीएड छात्र विनय, नीरज और बीएससी छात्र शिवा से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिससे विभागीय दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए इस निरीक्षण से जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी। अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए आयोग की सदस्य ने स्पष्ट किया कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed