{"_id":"62587151b87c8d5bd20a70ad","slug":"viral-vedio-barabanki-news-lko6261584113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो की घटना को बताया राजनीतिक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो की घटना को बताया राजनीतिक साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जेल के आवासीय परिसर से महिला डिप्टी जेलर के पति का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले का संज्ञान डीजी जेल ने लिया है। इस पर जेल मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में आरोपी बताए जा रहे सभासद के बारे में पत्नी से बातचीत के आधार पर पूरी घटना को राजनीतिक प्रतिपक्षियों की साजिश का परिणाम बताया गया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनके पति दो बार के सभासद हैं। विरोधियों ने साजिशन वार्ड के एक स्वीपर, जो उनके आवास में आता जाता रहता था, के जरिए एक अज्ञात महिला को लाकर पति के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। उधर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
डीजी जेल व कारागार मुख्यालय को बाराबंकी जेल अधीक्षक द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त महिला डिप्टी जेलर पूर्व में जिला जेल बाराबंकी में हेड जेल वार्डर थी। जो प्रमोशन के बाद डिप्टी जेलर होकर वर्तमान में जिला जेल संतकबीर नगर में तैनात हैं। बताया कि डिप्टी जेलर ने यहां से तबादला होने के बाद भी जेल परिसर स्थित अपना आवास अभी खाली नहीं किया है।
विज्ञापन
इसमें उनके पति जो सभासद हैं, वह रहते हैं। महिला डिप्टी जेलर से हुई वार्ता के हवाले से जेल अधीक्षक ने सूचित किया है कि उनके पति लगातार दो बार से सभासद हैं। उनके विरोधियों प्रतिपक्षियों ने साजिशन वार्ड के एक स्वीपर जो प्राय: उनके आवास में आता जाता था, के जरिये एक अज्ञात महिला को भेजकर उक्त आवास में योजनाबद्ध तरीके से दरवाजे की झिरी से उनके पति के साथ अश्लील वीडियो बनवाकर वायरल कर दिया है।
जेल अधीक्षक के अनुसार, इस वीडियो से जेल के किसी बंदी अथवा बंदी के परिजन के शोषण का कोई संबंध नहीं है। इधर, शहर कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले की जांच की जा रही है। अभी इसमें केस नहीं दर्ज किया गया है। वीडियो में दिखने वाली महिला का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
आवास खाली करने को पांच भेजा नोटिस
जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह का कहना है कि यहां से तबादला होने के बाद डिप्टी जेलर को आवास खाली करने के लिए पांच बार नोटिस भेजा जा चुका है। अब इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर से आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। जबकि मामले में केस दर्ज करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र देने की बात भी जेल अधीक्षक ने कही है। लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।