{"_id":"6a932bc3356dc9629f04c274","slug":"villagers-troubled-by-the-mud-made-the-path-walkable-barabanki-news-c-315-1-brb1038-178118-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने चलने लायक बनाया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने चलने लायक बनाया रास्ता
विज्ञापन
दरियाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत में अद्रा में श्रमदान कर मार्ग दुरूस्त करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम। सरकारी फाइलों में लाखों रुपये खर्च होकर विकास की गंगा बह गई, लेकिन जमीन पर जब ग्रामीण कीचड़ में घुटने तक धंसने लगे, तो व्यवस्था के मुंह पर श्रमदान का करारा थप्पड़ जड़ दिया। दरियाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत अद्रा में सालों से जलभराव और कीचड़ की मार झेल रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया और उन्होंने खुद फावड़ा उठाकर मुख्य मार्ग को चलने लायक बनाया।
चकमार्गों की पटाई के लिए लाखों का बजट जारी हुआ, लेकिन धरातल पर सब स्वाहा हो गया। बारिश के बाद जब मुख्य रास्ते पर चलना मुहाल हो गया, तो तंत्र से आस छोड़ चुके 15-20 ग्रामीण खुद सड़क पर उतरे और घंटों पसीना बहाकर रास्ता साफ किया। ग्रामीणों ने पूरे विकास कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बीडीओ संस्कृता मिश्रा ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी।