{"_id":"6a932ad66c3239ef6b060294","slug":"staff-nurse-facilitates-delivery-in-30-minutes-three-babies-born-barabanki-news-c-315-1-brb1028-178153-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्टाफ नर्स ने 30 मिनट में कराया प्रसव, तीन बच्चों का हुआ जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्टाफ नर्स ने 30 मिनट में कराया प्रसव, तीन बच्चों का हुआ जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को 35 वर्षीय महिला ने एक बेटी और दो बेटों को जन्म दिया। स्टाफ नर्स सीमा ने करीब 30 मिनट में सामान्य प्रसव कराया। प्रसूता और तीनों नवजात स्वस्थ बताए गए हैं। हालांकि, कम वजन होने के कारण तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नौबस्ता निवासी मंजू को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया था। तेज प्रसव पीड़ा को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रसव कक्ष में भर्ती कराया गया। स्टाफ नर्स ने सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया। नवजात बेटी का वजन एक किलो, जबकि दोनों बेटों का वजन 1.2-1.2 किलोग्राम है। कम वजन के चलते तीनों को जिला अस्पताल के एसएनसीयू/एनआईसीयू में निगरानी के लिए रखा गया है।
परिजनों के अनुसार, गर्भावस्था के पांचवें महीने में हुई सोनोग्राफी से तीन शिशुओं के होने की जानकारी मिली थी। मंजू की पहले से तीन बेटियां हैं। अब वह छह बच्चों की मां हो गई हैं।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि स्टाफ नर्स ने तीनों बच्चों का सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया। बच्चों को बेहतर निगरानी और आवश्यक नवजात देखभाल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
दुर्लभ होती है तीन बच्चों की गर्भावस्था
महिला चिकित्सक ज्योति तिवारी ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों की गर्भावस्था सामान्य गर्भावस्था की तुलना में दुर्लभ होती है। इसमें प्रसूता और नवजातों के लिए जोखिम अधिक रहता है। कम वजन के बावजूद तीनों बच्चों का सामान्य प्रसव होना महत्वपूर्ण है।