{"_id":"6a932c617ad4df12320d22f4","slug":"every-10th-patient-in-the-opd-is-suffering-from-fever-barabanki-news-c-315-1-lu11010-178139-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ओपीडी में हर 10वां मरीज बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ओपीडी में हर 10वां मरीज बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहा हर 10वां मरीज बुखार से पीड़ित है। इसके अलावा पेट दर्द, बदन दर्द और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही। शनिवार को अस्पताल में मरीजों की कतारें लगी हुई थीं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए। बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच में मलेरिया और चिकनगुनिया पॉजिटिव निकल रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को करीब 1591 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के 497 मरीज पहुंचे। इसी प्रकार बदन दर्द के 389, पेट दर्द के 297, त्वचा रोग के 473, हड्डी रोग के 382, नेत्र रोग के 216 मरीज देखे गए। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि इस समय बुखार के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। हर 10वां मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव इसका प्रमुख कारण है। ऐसे मौसम में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा और बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें। गोपाल, विनीत, देवेंद्र, मालती, लीलावती ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था लेकिन सेहत में सुधार न होने पर यहां इलाज के लिए आए थे।
विज्ञापन
529 ने कराई ब्लड की जांच
बुखार से पीड़ित मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही है। इससे लाेग डेंगू और मलेरिया को लेकर आशंकित हैं। यही वजह है कि जांच के लिए पैथोलॉजी में भी मरीजाें की कतारें लग रही हैं। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जांच में ज्यादातर मरीजों में टाइफाइड निकल रहा है। डेंगू का एक भी केस अभी तक नहीं मिला है। मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज जरूर मिल रहे हैं।
विज्ञापन