{"_id":"630d1741f365650d3c7837b4","slug":"vaccination-barabanki-news-lko6458505130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण में लापरवाही, तीन एचईओ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण में लापरवाही, तीन एचईओ का रोका वेतन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं परन्तु जिम्मेदार इसमें भी लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को हुई समीक्षा में बूस्टर डोज लगाए जाने में लापरवाही उजागर होने पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक हैदरगढ़ को जहां जमकर फटकार लगाई है वहीं तीन एचईओ का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक से जवाब तलब किया गया है। वहीं टिकैतनगर और जाटा बरौली के अधीक्षक को भी कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी गई है।
जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मौजूदा समय में प्रतिदिन कोरोना के केस मिल रहे हैं। शासन के आदेश पर बूस्टर डोज लगाने का कार्य चल रही है इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
सोमवार को सीएमओ ने सभी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ के साथ अभियान की समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि हैदरगढ़ में जमकर लापरवाही बरती गई है और यहां पर तैनात तीन एचइओ ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण नहीं किया।
विज्ञापन
जिस पर नाराज सीएमओ ने तीनों एचईओ का वेतन रोकते हुए वहां के अधीक्षक को जमकर फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया है। इसके अलावा टिकैतनगर और जाटाबरौली के अधीक्षकों को अपनी कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी गई है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि कोविड टीकाकरण के अलावा अन्य योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की बर्दाश्त नहीं की जाएगी।