फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

संक्रमण की चपेट में आई वैक्सीनेशन टीम

Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीनेशन में लगी टीम के चार सदस्य भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा शहर में एक और सिद्धौर के अलग-अलग गांवों में तीन लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस तरह से मंगलवार को कोविड के आठ नए मरीज पाए जाने से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 पहुंच गई है। वहीं वैक्सीनेशन टीम के संक्रमित होने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आननफानन टीम के सभी सदस्यों की सैंपलिंग कराई गई। गनीमत रही अन्य कोई सदस्य पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य में केयर इंडिया टीम के 75 सदस्यों का सहयोग लिया जा रहा है। टीम के सदस्य केंद्रों पर मौजूद रहकर लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। लेकिन मंगलवार को टीम के चार सदस्य संदिग्ध दिखे जब इनकी जांच कराई गई तो विभाग के होश उड़ गए। चारों सदस्य पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर बराबर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। विभाग के अनुसार, इसके अलावा शाम को आई जांच रिपोर्ट में शहर का एक व्यक्ति तथा सिद्धौर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी रही है। मौजूदा समय में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 34 तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लोगों से अपील की जाती है कि वह पूरी तरह से सतर्क रहे और बहुत जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed