फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

धक्का-मुक्की में टूट गई अस्पताल की रेलिंग

Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
vaccination
सिद्धौर (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने को लेकर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसको देख वैक्सीन लगाने में लगाए गए कर्मचारियों के पसीने छूटने लगे। जैसे ही वैक्सीनेशन का कार्य सुबह लगभग दस बजे शुरू किया गया तभी वैक्सीन लगवाने की होड़ में जुटी भीड़ की धक्का-मुक्की के चलते सीएचसी परिसर में बनी रेलिंग भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन

शनिवार को कोरोना की दूसरी खुराक लगवाने के लिए सीएचसी में सुबह आठ बजे से ही सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। पहले वैक्सीन लगवाने के चक्कर में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगी रेलिंग लोगों की धक्का-मुक्की के चलते टूट कर जमीन पर गिर गयी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस कर्मियों को होते ही, पुलिस ने लोगों को लाइन में लगकर वैक्सीन लगवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार को दूसरी खुराक लगवाने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग सीएचसी परिसर में पहुंच गए थे। जिन्हें लगातार समझाया जा रहा था कि लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं फिर भी लाइन तोड़कर आगे पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इसके चलते सीएचसी में बनी रेलिंग टूट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed