{"_id":"610ed77c8ebc3e795061c902","slug":"vaccination-barabanki-news-lko5903725178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में खत्म हो गई वैक्सीन, भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में खत्म हो गई वैक्सीन, भटकते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। वैक्सीन की कमी दूर नहीं हो पा रही है, शनिवार को दो घंटे में ही बूथों पर वैक्सीन खत्म हो गई, जिसके चलते यहां पर टीकाकरण के लिए आए लोग वैक्सीन के लिए भटकते नजर आए। विभाग भी इसका कोई हल नहीं निकाल पा रहा है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग के अनुसार शनिवार के लिए उसके पास वैक्सीन की महज 2500 डोज उपलबध थी, जबकि बूथों पर टीका लगवाने वालों की संख्या हजारों में थी। जैसे ही बूथों पर टीकाकरण शुरू हुआ, उसके दो घंटे के अंदर ही वैक्सीन खत्म हो गई। ये देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को आक्रोशित होते देख कर्मचारी केंद्र बंद कर चले गए। कुछ देर तक लोग हल्ला मचाते रहे और इसके बाद शांत होकर घर चले गए। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से यह संकट बना हुआ है और विभागीय अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
बूथों पर मौजूद लोगों का कहना है कि हम लोग सभी काम छोड़कर टीका लगवाने के लिए आते हैं, लेकिन जब हम लोगों का नंबर आता है तो पता चलता है कि वैक्सीन ही खत्म हो गई। शनिवार को भी कृष्णा नगर निवासी रमेश, गिरधारी, धीरेन्द्र, केशन समेत सैकड़ों लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना है कि हम लोग 12 बजे के आसपास जिला महिला अस्पताल पहुंच तो बताया गया कि वैक्सीन खत्म हो चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि हमारे पास शनिवार के लिए महज 2500 डोज ही उपलब्ध थी, जिसे बूथों पर भेजा गया था। वैक्सीन की समस्या दूर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।