{"_id":"574f28214f1c1ba409108abc","slug":"upset-mother-s-scolding-made-by-teens-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की डांट से क्षुब्ध किशोर सोमवार रात घर से भाग गया जिसका शव गांव से बाहर एक किलोमीटर दूर एक पेड़ से फंदे पर लटका पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोेेेेहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लक्खापुर गांव निवासी दीपक यादव (15) पुत्र लालजी यादव व उसके छोटे भाई प्रवेश कुमार से सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
दोनों भाइयों के बीच लड़ाई झगड़ा होने की बात उसकी मां शांती देवी को पता चली तो उसने दीपक को कड़ी फटकार लगाई। जिससे क्षुब्ध होकर दीपक उसी दिन घर से भाग गया। घरवाले उसे आस पास व रिश्तेदारी में खोजा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
बुधवार सुबह गांव से एक किलो मीटर दूर कनिकापुर राममंडई के पास खारजा के किनारे लगे चिलवल के पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने सुबह देखा तो इसकी जानकारी परिवारीजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।