फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Car of youth returning from Lucknow Airport catches fire; he burns to death; vehicle was bought four month

यूपी: बाराबंकी में कार में जिंदा जला चालक, लखनऊ एयरपोर्ट से घर लौट रहा था; चार महीने पहले खरीदी थी गाड़ी

Sat, 10 Oct 2026 10:17 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, बाराबंकी
अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 10 Oct 2026 10:17 AM IST
सार

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार में आग लगने से प्रदीप कुमार की जलकर मौत हो गई। वह लखनऊ एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जली कार में उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। परिवार ने चार महीने पहले ही कार खरीदी थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Car of youth returning from Lucknow Airport catches fire; he burns to death; vehicle was bought four month
युवक की जलकर मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र में सैदनपुर-जमालपुर मार्ग पर हमीदनगर प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार रात करीब एक बजे कार में आग लगने से चालक प्रदीप कुमार (45) की जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि टाटा फिएगो कार पूरी तरह जल गई। प्रदीप लखनऊ एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र के नोहरिक पुरवा निवासी प्रदीप कुमार शनिवार रात लखनऊ एयरपोर्ट से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमीदनगर प्राथमिक विद्यालय के पास उनकी कार में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन




रात में हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई। सैदनपुर के पूर्व प्रधान राजेश वर्मा सुबह टहलने निकले तो सड़क किनारे जली हुई कार और उसमें युवक का शव देखा। उन्होंने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कार में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

चार महीने पहले खरीदी थी कार

प्रदीप कुमार के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे शिवकेश ने बताया कि परिवार ने करीब चार महीने पहले ही कार खरीदी थी। शनिवार रात करीब आठ बजे पिता से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि रात दो से तीन बजे के बीच घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद हादसे की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed