{"_id":"6aca75eff0acb173e9061bd5","slug":"the-historic-ramlila-begins-with-the-departure-of-dasharathas-son-to-the-forest-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181476-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दशरथनंदन के वन गमन से ऐतिहासिक रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दशरथनंदन के वन गमन से ऐतिहासिक रामलीला शुरू
Sat, 10 Oct 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर के खजूरिहा मेंसामूहिक शिवार्चन करते लोग।
बाराबंकी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। घंटाघर स्थित ऐतिहासिक मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी के स्वरूपों की प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद नागेश्वर नाथ मंदिर में राम वन गमन प्रसंग का मंचन हुआ। वन जाने के लिए राजवैभव त्यागते प्रभु श्रीराम का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
व्यास पंडित प्रमोद पाठक के आचार्यत्व में हुए अनुष्ठान में मुख्य यजमान अंकित गुप्ता गोलू सपत्नीक शामिल हुए। मंदिर के पुजारी उमाकांत पांडेय ने अंगन्यास की विधि संपन्न कराई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मुख्य शृंगारी पंडित संजय तिवारी ने बताया कि इस वर्ष प्रिंस त्रिवेदी श्रीराम, नागेश अवस्थी लक्ष्मण और राजन शुक्ला जानकी का स्वरूप धारण कर रहे हैं। स्वरूपों को कड़े नियमों का पालन करना होता है और वे केवल फलाहार ग्रहण करते हैं।
श्रीरामलीला सेवा समिति के महामंत्री शिव कुमार वर्मा ने बताया कि रामलीला और मेले को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी को निमंत्रण पत्र सौंपे हैं। डीएम ने रामलीला को जनपद का गौरव बताया, जबकि एसपी ने मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर रमेश कुरील, राजेश गुप्ता कृष्णा, अमर सिंह, राजीव पाठक और मीडिया प्रभारी नितेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।