फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP Board's meritorious will be honored today

यूपी बोर्ड के मेधावियों का आज होगा सम्मान

Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
UP Board's meritorious will be honored today
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2020 में प्रदेश व जिले की टॉपटेन सूची में शामिल 10-10 मेधावियों को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में सभी मेधावियों को टैबलेट व प्रदेश स्तर की टॉपटेन सूची में शामिल सात मेधावियों को एक-एक लाख व जिले की टॉपटेन सूची में शामिल 13 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के चलते प्रदेश स्तर पर होने वाला मेधावी सम्मान समारोह नहीं हो सका था। ऐसे में इस बार जिला स्तर पर ही वर्ष 2020 के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय सरकार ने लिया। इसे लेकर सोमवार को जिला स्तर पर मेधावियों के सम्मान समारोह का आयोजन डीआरडीए के गांधी सभागार में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी विधायक, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी अनुराग वत्स व सीडीओ एकता सिंह समेत प्रभारी डीआईओएस मौजूद रहेंगे। इसकी सूचना विद्यालयों के माध्यम से मेधावियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की टॉपटेन सूची में शामिल हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अभिमन्यु वर्मा, योगेश प्रताप सिंह, नीतीश कुमार, अर्पिता वर्मा, आकाश रावत, वैष्णवी वर्मा, संस्कार तिवारी व जिले की टॉपटेन सूची में शामिल हाईस्कूल के हर्ष मोहन सिंह, आंचल व कशिश वर्मा तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण नीलिमा वर्मा, आर्यन तिवारी, अंशिका गुप्ता, चंद्रशेखर, प्रिया यादव, अनामिका वर्मा, सात्विक मिश्रा, अशित वर्मा, अमन वर्मा व इकरा शुएब शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed