{"_id":"5839d68e4f1c1b242413e2ac","slug":"unlike-recruitment-rules-were-repealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के विपरीत हुई आशा भर्ती होगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों के विपरीत हुई आशा भर्ती होगी निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को दरकिनार करते हुए सीएचसी अधीक्षक द्वारा करीब 53 आशाओं की भर्ती तो मोटी रकम लेकर कर ली गई। लेकिन अभी तक इन आशाओं को कोई लाभ नहीं मिलने के मामले को लेकर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि नियम के विपरीत हुई भर्तियां निरस्त की जाएंगी।
आशा बहुओं की भर्ती को लेकर शनिवार के अंक में ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया। बताते चलें हरख ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में फर्जीवाड़ा कर नियमों को दरकिनार करते हुए सीएचसी अधीक्षक द्वारा करीब 53 आशाओं की भर्ती मोटी रकम लेकर की थी।
लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद अभी तक इन आशाओं को कोई लाभ नहीं मिल सका है। सीएचसी सूत्रों की मानें तो भर्ती में प्रति आशा बहू से 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपयेे तक वसूली की गई। वसूली के लालच में ही सीएचसी के लोगों ने नियम को दरकिनार करते हुए कम आबादी में दो से लेकर चार आशाओं की भर्ती कर दी।
विज्ञापन
लेकिन आशाओं को अभी तक कोई कार्य नहीं दिया गया और न ही इनके क्षेत्र का बंटवारा किया गया। जिससे जिन आशाओं की भर्ती की गई है, वह काफी परेशान हैं और काम नहीं मिलने के कारण सीएचसी में दिया गया रुपया भी डूब जाने की आशंका बनी हुई है।
इस बाबत सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। नियम के विपरीत की गई आशा बहुओं की भर्तियां निरस्त भी की जाएंगी।