{"_id":"6b00adb7ed205587da067ee8","slug":"two-people-killed-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-lu11010-184960-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Sat, 21 Nov 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। शुक्रवार को हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। अमेठी के इन्हौना के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आजमगढ़ के जहानागंज के दौलताबाद निवासी राजीव कुमार यादव (31) बाइक से सीतापुर जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर हैदरगढ़ क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 42 के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ समीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।
हैदरगढ़ के नयापुरवा गांव निवासी शिवकुमारी (45) पत्नी सहजराम की अमेठी के इन्हौना के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार को अपने भतीजे शिवम के साथ बाइक से जगदीशपुर अस्पताल में भर्ती अपनी ननद के बेटे को देखने गई थीं। शाम को लौटते समय इन्हौना के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवकुमारी को मृत घोषित कर दिया। भतीजे को गंभीर चोट नहीं आई। मृतका के तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।