फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two people died in two accidents on Barabanki-Bahraich highway

Barabanki News: बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दो हादसों में दो की मौत

Mon, 07 Jul 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two people died in two accidents on Barabanki-Bahraich highway
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
बाराबंकी। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर हुए दो हादसों में पिकअप चालक व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटनाओं के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के अतरौली बिलखिया निवासी विजय कुमार यादव (35) रामनगर के ही एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के कलेक्शन सेंटर में काम करते थे। रविवार को विजय गौराचक गांव के संदीप यादव (21) के साथ बाराबंकी से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे मसाैली थाना क्षेत्र में पशु बाजार के पास बाराबंकी की ओर से गिट्टी लादकर बहराइच जा रहे ट्रक को चालक ने अचानक बांई ओर मोड़ दिया। इससे बाइक ट्रक की चपेट में आई और विजय सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया उनके सिर से गुजर जाने से मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं, संदीप को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर नचना गांव के पास शनिवार रात करीब 12 बजे पिकअप व ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में पिकअप के परखचे उड़ गए। पिकअप चालक शहर कोतवाली के हड़ौरा गांव निवासी अनिल मिश्रा (40) केबिन में फंस गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed