{"_id":"6aca77f1e87c374ddf0a9a83","slug":"two-groups-of-students-clashed-at-farewell-party-in-barabanki-knives-were-used-and-three-students-were-injured-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: फेयरवेल पार्टी में छात्रों के दो गुट भिड़े, चले चाकू; तीन छात्र घायल, आगे बैठने को लेकर हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: फेयरवेल पार्टी में छात्रों के दो गुट भिड़े, चले चाकू; तीन छात्र घायल, आगे बैठने को लेकर हुई कहासुनी
Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
सार
बाराबंकी में फेयरवेल पार्टी में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। उनके बीच चाकू चल गए। इस दौरान तीन छात्र घायल हो गए। बताया गया कि आगे बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में माती क्षेत्र स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात करीब 9.00 बजे फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू लगने से छात्र अतुल मिश्रा घायल हो गया। वहीं छात्र अथर्व और प्रवीण को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, फेयरवेल पार्टी में आगे बैठने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के छात्र एक-दूसरे से भिड़ गए। मारपीट के दौरान कुछ छात्रों ने बीच-बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। माती एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, सीओ संगम कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन