फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tree branch fell on hut, middle-aged man died while sleeping

Barabanki News: झोपड़ी पर गिरी पेड़ की डाल, सो रहे अधेड़ की मौत

Sun, 10 Mar 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Tree branch fell on hut, middle-aged man died while sleeping
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में झोपड़ी पर पेड़ की भारी भरकम डाल गिरने से उसके नीचे दबकर अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा से डाल को झोपड़ी से हटवाया। अचानक हुई इस घटना से लोग सकते में हैं।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट में भिटरिया-सुमरेगंज मार्ग पर पटेल पंचायती इंटर कॉलेज के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे शर्मालाल यादव (50) झोपड़ी बनाकर रहते थे। पेड़ पुराना है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पेड़ की डाल टूट कर झोपड़ी पर गिर पड़ी। तेज आवास सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकले। सोते वक्त अधेड़ के दबे होने की बात पता चलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने हाइड्रा मंगाकर पेड़ की डाल हटवाई व घायल शर्मालाल को निकालकर सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वह अविवाहित थे। कोई परिजन नहीं भी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed