फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trainee IAS officers ate food with school children

Barabanki News: प्रशिक्षु आईएएस अफसरों ने स्कूली बच्चों संग खाया खाना

Tue, 11 Nov 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trainee IAS officers ate food with school children
घुंघटेर। निंदूरा क्षेत्र में सोमवार को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की 12 सदस्यीय टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और ग्राम स्तरीय व्यवस्थाओं का हाल जाना। टीम ने स्कूल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक देखा और बच्चों के साथ मिड-डे मील खाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस सबसे पहले कुर्सी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजीव कुमार से ओपीडी, टीकाकरण कार्यक्रम, क्षय रोग नियंत्रण और प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं की जानकारी ली । टीम का एक दल हेमा पुरवा तो दूसरा चकिया ग्राम पंचायत पहुंचा। हेमा पुरवा पहुंची टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बच्चों की गतिविधियों में सहभागिता करते हुए प्राथमिक विद्यालय में निपुण भारत एप के उपयोग जाने। वहीं चकिया पहुंचे दल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, मनरेगा तालाब का निरीक्षण कर मजदूरों से योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने विद्यालय में बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में बातचीत की और उनके साथ मिड-डे मील का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने गांव का भ्रमण कर स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति देखी। इस मौके पर बीडीओ सिरौलीगौसपुर संजीव कुमार, बीईओ सुषमा सेंगर, एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह, ग्राम सचिव सुधाकर सिंह, अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा, अवनीश कुमार, ग्राम प्रधान रानी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed