फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenage girl dies of malaria; survey launched in village.

Barabanki News: मलेरिया से किशोरी की मौत, गांव में सर्वे शुरू

Mon, 21 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 21 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies of malaria; survey launched in village.
फतेहपुर। बछराजमऊ गांव में शनिवार देर रात मलेरिया से किशोरी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में बुखार से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ के आदेश पर रविवार को एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची और घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे शुरू किया।
विज्ञापन

बछराजमऊ निवासी अनिल यादव की पुत्री रिया कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 17 सितंबर को उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों की जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने पर शनिवार को उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी फतेहपुर प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि किशोरी की मौत मलेरिया से हुई है। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजकर घर-घर सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से तीन बच्चों की मौत
बसारा निवासी 12 वर्षीय राज शुक्ला की सात सितंबर को मौत हुई थी। परिजनों के अनुसार वह बुखार से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर उसे फतेहपुर के निजी चिकित्सक के पास ले गए। पेट में दर्द होने पर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इब्राहिमाबाद निवासी 15 वर्षीय आदित्य मौर्य की 13 सितंबर को बुखार से मौत हुई। परिजनों के अनुसार उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां फेफड़ों में पानी भरने की बात कही गई थी। कुतुलुपुर निवासी धर्मेंद्र की सात वर्षीय बेटी रिया की 15 सितंबर को बुखार से मौत हुई।

बछराजमऊ गांव में मलेरिया बुखार से एक किशोरी की मौत की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा गया है। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।
डॉ. रंजन गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed