{"_id":"6aafe78d6cefaa05610d2d7d","slug":"barabanki-two-teenagers-drown-in-a-pit-at-a-factory-under-construction-third-one-missing-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: निर्माणाधीन फैक्टरी के गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत, तीसरा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: निर्माणाधीन फैक्टरी के गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत, तीसरा लापता
Sun, 20 Sep 2026 07:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:32 PM IST
सार
फैक्टरी के परिसर में मिट्टी की पिटाई के लिए करीब 100 मीटर व्यास का गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। उसी में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई व तीसरा लापता हो गया।
विज्ञापन
फैक्टरी के गड्ढे में डूबकर दो की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के कुर्सी के बैना टीकाहार गांव में रविवार शाम निर्माणाधीन फैक्टरी परिसर में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में नहाते वक्त दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई, जबकि तीसरा किशोर पानी में लापता है। पुलिस टीम मौके पर है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव के बाहर फैक्टरी की दीवार का निर्माण चल रहा है। परिसर में मिट्टी की पिटाई के लिए करीब 100 मीटर व्यास का गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। रविवार को गांव निवासी रामशंकर का पुत्र सुमित (15), गुड्डू का पुत्र दुर्गेश (15) और धर्मराज का पुत्र दिव्यांश (12) गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। कुछ अन्य बच्चे भी पास में खड़े थे।
विज्ञापन
नहाते समय अचानक तीनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों ने शोर मचाया तो फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और सुमित और दुर्गेश को निकाला मगर दोनों की मौत हो चुकी थी। सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि तीसरे बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन