फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   track

दो जगह टूटी रेल पटरी, कई ट्रेनें हुईं लेट

Sat, 28 Dec 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
track
बाराबंकी। जिला मुख्यालय के पास शुक्रवार रात और शनिवार सुबह दो जगह रेल पटरी टूट गयी। एक फ्रैक्चर की सुबह तो दूसरे की दोपहर बाद मरम्मत कराई गई। रेल कर्मियों की सजगता के चलते हादसा बच गया।
विज्ञापन

ट्रैक टूटने की पहली घटना बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास स्थित यार्ड के प्वाइंट 162 ए के पास हुई। कर्मचारियों के मुताबिक शुक्रवार देर रात एक बड़ा रेल फ्रैक्चर हुआ था। उसे कुछ अधिकारियों ने देखा। आनन फानन में ट्रैक की अस्थाई मरम्मत करवाई गई। इस लाइन पर ट्रेनों का आवागमन काशन पर किया गया। इसके कारण दो गाड़ियां विलंबित हुई। शनिवार दोपहर बाद उसकी स्थाई मरम्मत की गई। दूसरी घटना देवा ओवरब्रिज के नीचे डाउन लाइन के प्वाइंट 160 के पास हुई। शनिवार सुबह 8:30 बजे बड़ा फ्रैक्चर दे कीमैन अली अहमद ने सूचना उच्च अधिकारियों को दी। उस समय ट्रैक पर आने वाली एक मालगाड़ी को लाल झंडी लगाकर रोका गया। कीमैन ने अन्य कर्मचारियों के साथ अस्थायी मरम्मत की। इसके कारण वैशाली एक्सप्रेस विलंबित हुई। उसके बाद स्थाई रूप से ट्रैक सही किया गया। इन कर्मियों की सजगता के चलते मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी। स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला ने बताया ने बताया कि पटरी में फ्रैक्चर हुआ था जिसकी मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed