{"_id":"627d517f13fa7e658e77d47e","slug":"three-shop-suspend-barabanki-news-lko630311350","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मिली गड़बड़ी, कोटे की तीन दुकाने निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मिली गड़बड़ी, कोटे की तीन दुकाने निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कार्डधारकों की शिकायत पर कराई गई जांच में तीन दुकानों में गड़बड़ी पाई गई है। इस पर तीनों को निलंबित करते हुए कोटेदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
दरियाबाद के बनगवां, सूरतगंज के बभनावां और हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव के कार्डधारकों ने शिकायत की थी कि कोटेदार निर्धारित मात्रा से कम अनाज दे रहे हैं। कोटेदारों का व्यवहार कार्डधारकों के प्रति सही नहीं है। इसके अलावा मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज व अन्य खाद्य सामग्री कार्डधारकों को नहीं दी गई।
जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षकों को इन गांवों में भेजकर जांच कराई। पूर्ति निरीक्षकों की जांच में शिकायत सही पाई गई। कार्डधारकों ने दिए गए बयान में बताया कि उनके द्वारा जो शिकायत की गई है वह पूरी तरह से सही है। पूर्ति निरीक्षकों ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पूरी जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटे की तीन दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इनके संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। डीएसओ ने बताया कि सभी कोटेदारों को निर्देशित किया जाता है कि वह मानक के अनुसार अनाज का वितरण करें। यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।