फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three innocent admited on the symptoms of JE

जेई के लक्षण मिलने पर तीन मासूम भर्ती

Sat, 12 Aug 2017 11:41 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sat, 12 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three innocent admited on the symptoms of JE
जिला अस्पताल में जेई के लक्षण मिलने के बाद भर्ती तौहीद। - फोटो : अमर उजाला
जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व जहां इससे एक मासूम की मौत हो चुकी है वहीं जिला अस्पताल में दो दिन के अंदर तीन अन्य मासूमों में जेई के लक्षण मिलने पर इन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि तीनों बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पुराने इमरजेंसी वार्ड के एक कक्ष को पांच बेड का जेई वार्ड बनाया गया है। शनिवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा निवासी नफीस का छह वर्षीय पुत्र तौहीद अचानक तेज बुखार आने से बेहोश हो गया। कई बार बेहोश होने पर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. मुदित ने बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरु कर दिया। बच्चे में जापानी इंसेफ्लाइटिस के लक्षण देख उसे जेई वार्ड में शिफ्ट करा दिया। एक सप्ताह के अंदर यह चौथा बच्चा है जिसमें जेई के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैदपुर टेसुआ निवासी साहब शरण की डेढ़ वर्षीय पुत्री शैलवी को तीन दिन से तेज बुखार है। पहले उसका निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे शु्क्रवार की रात जिला अस्पताल लाया गया।


हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी आकाश (3) को तेज बुखार के साथ बेहोशी होने पर शुक्रवार सुबह भर्ती कराया गया है। वहीं एक सप्ताह पूर्व कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी दस वर्षीय बालिका शिवानी की मौत जेई के चपेट में आकर हो चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि सभी बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed