{"_id":"61f592ee07e6cf1f4324b44d","slug":"three-died-in-road-accident-barabanki-news-lko615561972","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति, पत्नी और बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति, पत्नी और बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पत्नी व बेटी को ससुराल से घर लेकर निकले युवक की बाइक में अयोध्या हाईवे पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिवारीजनों की मिली कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह सड़क हादसा अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में बघौरा गांव के ओवरब्रिज के पास हुआ। असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जरौली निवासी प्रेम कुमार मिश्रा (40) अपनी पत्नी मिथिलेश मिश्रा (39) व चार साल की पुत्री अंशिका को विदा कराने के लिए बाइक से शनिवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा मजरे भयारा गांव गए थे।
वहां से पत्नी व बेटी को बाइक पर बिठाकर वापस शनिवार को जरौली गांव के लिए निकले थे। शाम करीब 5 बजे जब वह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में बघौरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तो किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। हादसे के बाद तीनों हाईवे पर पड़े तड़पते रहे और भीड़ लग गई। हालांकि राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने आननफानन तीनों को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल रवाना किया।
विज्ञापन
इस दौरान मिथिलेश और बच्ची अंशिका की मौत हो गई थी जबकि प्रेम मिश्रा की सांसें चल रही थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला व उसकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया गया जबकि प्रेम मिश्रा का इलाज शुरू किया गया लेकिन 10 मिनट बाद प्रेम ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना जैसे ही जरौली गांव पहुंची मानो कोहराम मच गया हो। कुछ देर में जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रोना बिलखना देख हर किसी की आंखें नम हो गई। एसओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में लगी है।
बेहोश हुए परिजन, सदमे में जरौली गांव
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक मौत होने के बाद असंद्रा थाना क्षेत्र के जरौली गांव में मातम फैला है। सड़क हादसे का शिकार हुए प्रेम मिश्रा के पिता पंडित चंद्र प्रकाश मित्र क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में गिने जाते हैं। वह कीर्तनकार भी हैं। इनका एक मकान लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोतीझील में है।
पंडित चंद्र प्रकाश वहां पर रहकर पूजापाठ करते हैं। मृतक प्रेम कुमार का छोटा भाई पुतान भी पिछले कई महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहा है और इस कारण परिवार पहले से ही काफी दुखी था। ऐसे में जब शनिवार शाम यह मनहूस खबर घर पहुंची तो पंडित चंद्र प्रकाश व उनकी पत्नी बेहोश हो गई।
मृतक प्रेम भी लखनऊ में रहकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत का काम करता था और काफी मिलनसार छवि होने के कारण गांव के लोग उसे मानते थे। इसलिए इस घटना के बाद से जरौली गांव में भी मातम का माहौल है। चार वर्ष की मासूम बच्ची अंशिका की मौत से घर के सभी बच्चे भी बहुत आहत हैं।
टैंकर ने बाइक सवार को कुचला
कुर्सी। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह कुर्सी-इटौंजा मार्ग पर मदारपुर गांव के निकट हुआ। लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र के नोहरीपुरवा गांव निवासी युवक अनिल यादव (30) कुर्सी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने बाइक से आ रहा था।
इसी दौरान दूध लेकर लखनऊ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस टैंकर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)
सडक हादसों में तीन घायल
रामनगर/कोठी। रामनगर व कोठी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पहला हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में नथनापुर गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर कार दी। जिससे बाइक से जा रहे रामपुर महासिंह निवासी मुलायम व बम्भनी निवासी श्यामू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक हरिशंकर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। दूसरा हादसा कोठी थाना क्षेत्र के कैसरगंज चौराहे का है। यहां पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल लालपुर निवासी विनोद को गंभीर दशा में सीएचसी कोठी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)