फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The priest threatened self-immolation

पुजारी ने चिता सजा दी आत्मदाह की धमकी

Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के रामजानकी मोहल्ले में बने मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया है। मंदिर में रहने वाले पुजारी ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर पुजारी ने मंदिर परिसर में अपनी चिता बना ली।  गुरुवार को एसडीएम से फिर कब्जा हटाने की गुहर लगाई और कहा कि 13 जनवरी तक कब्जा न हटा तो वह उसी चिता पर आत्मदाह कर लेगा।  
विज्ञापन


शहर के रामजनकी मोहल्ले में बने मंदिर के पुुजारी बाबा कमल दास का आरोप है कि मंदिर परिसर की जमीन और आने-जाने वाले मार्ग पर ओबरी निवासी विजय कुमार और अजय कुमार तथा इनके पिता विश्वू ने अवैध कब्जा कर लिया है। 15 नवंबर 2015 को इसकी शिकायत एसडीएम और तहसीलदार नवाबगंज से की थी। तहसीलदार ने अवैध कब्जा हटाने का आदेश भी दिया लेकिन कब्जा नहीं हटा। इसके बाद विपक्षियों ने 22 दिसंबर को अवैध निर्माण कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी एसडीएम सदर और तहसीलदार को दी गई लेकिन इन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे इन लोगों के हौसले खासे बुलंद हैं। बाबा ने जब इसका विरोध किया तो ये लोग मारपीट पर अमादा हो गए। इससे आहत बाबा ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देेते हुए कहा कि यदि 13 जनवरी तक अवैध कब्जा नहीं हटा तो वह 14 जनवरी को मंदिर परिसर मेें ही चिता पर बैठ आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed