{"_id":"3d2646da2eb41ee86f27b1b3a3ecb142","slug":"the-fate-of-2371-candidates-off-the-ballot-boxes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2371 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2371 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के चुनाव में एक-दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदाताओं ने करीब 77.48 प्रतिशत वोटिंग की। वहीं 2371 मतदाताओं के भाग्य का फैसला शनिवार का मतपेटियों में बंद हो गया।
तीसरे चरण में शनिवार को जिले के हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्घौर ब्लॉक के 678 मतदेय स्थलों पर वोट डाले गए। इस दौरान चुनाव लड़ रहे प्रधान पद के 1505 और ग्राम सदस्य के 866 समेत कुल 2371 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। वहीं, एक-दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस दौरान मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और करीब 77.48 प्रतिशत वोटिंग की। डीएम ने एसपी के साथ तीनों ब्लॉकों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि, एक-दो स्थानों पर कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। जिनसे सख्ती से निपटा गया है। इसके अलावा पूरे जिले में तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई है।