फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The EC team also took stock of preparations

चुनाव आयोग की टीम ने तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 26 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 26 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The EC team also took stock of preparations
चुनाव आयोग की टीम ने तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली की ऑडिट टीम ने बुधवार को मतदाता जागरूकता की तैयारियों का जायजा लिया। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अभिलेख भी देखे। ईवीएम गोदाम देखा और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब दस बजे भारत निर्वाचन आयोग के सचिव मलय मलिक व अनुभाग अधिकारी सुनील कुमार विद्यार्थी ने डीआरडीए में बैठक की। एडीएम अनिल कुमार सिंह ने बैठक में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बीएलओ व ईआरओ की भूमिका के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी स्वीप ने कराए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की एक बुकलेट सचिव भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी। जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बहुत ही कुशलता पूर्वक क्रियान्वयित कराया गया हैं। फार्म 6, 7, 8 के रजिस्टर को व्यवस्थित रूप से बनवाया गया है। सचिव भारत निर्वाचन आयोग मलय मलिक ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद सचिव भारत सरकार ने ईवीएम गोदाम व जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद रामसेवक यादव इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में जनपद के सभी राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि, सभी छह विधान सभा क्षेत्र के ईआरओ व एईआरओ, स्वीप के नोडल प्रदीप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडी यादव और बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed