फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   thana

थाने में दरोगा ने महिला सिपाही से की अभद्रता, लाइन हाजिर

Wed, 25 Sep 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
thana
बाराबंकी। दरियाबाद थाने की बैरक में महिला सिपाही से एक दरोगा ने अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक से शिकायत के बाद सिपाही ने एसपी को जानकारी दी। एसपी आकाश तोमर ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच सीओ रामसनेहीघाट को सौंपी है।
विज्ञापन

थाना परिसर में रविवार रात महिला सिपाही से अभद्रता करने का आरोप दरोगा श्रीनाथ मिश्रा पर है। महिला सिपाही का कहना है कि रात के समय बैरक में पहुंचे दरोगा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर सिपाही ने थाना परिसर में हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने मामले को रफादफा कर दिया। इसके बाद महिला सिपाही ने सोमवार को लिखित शिकायत प्रभारी निरीक्षक शिवाजी सिंह से की। कार्रवाई न होने पर उसने एसपी आकाश तोमर को अवगत कराया। एसपी ने मंगलवार को आरोपी एसआई श्रीनाथ मिश्रा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए है। जांच रामसनेहीघाट सीओ पवन गौतम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed