{"_id":"601d97a98ebc3e26ca69180d","slug":"teacher-died-in-road-accident-barabanki-news-lko5633979197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। दुर्घटना में मृत शिक्षिका प्रियंका राजदान। फाइल फोटो।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका की स्कूटी देवा मार्ग पर फिसल गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने शिक्षिका को रौंद दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन में घायल शिक्षिका को एंबुलेंस से सीएचसी देवा पहुंचाया। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने शिक्षिका को जिला अस्पताल रेफर किया। इसके बाद डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई।
नगर कोतवाली के लखपेड़ाबाग निवासी अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की बेटी प्रियंका राजदान देवा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खरेहटा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। सुबह रिमझिम बारिश के बीच वह स्कूटी से रोज की तरह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान देवा के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास शिक्षिका की स्कूटी फिसल गई। जब तक वह छाता संभालकर उठती तब तक तेज रफ्तार एक वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया।
आसपास के लोगों ने यह नजारा देख आननफानन में एंबुलेंस से उसे सीएचसी देवा पहुंचाया। यहां उसके पैर में फैक्चर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर शिक्षिका की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर किया। यहां चिकित्सक हादसे में शिक्षिका की आंत फट जाने को लेकर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शिक्षिका की मां मधूलिका रावत भी मसौली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय उधौली में शिक्षिका है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं विद्यालय में भी दो मिनट का मौन रखकर मृत शिक्षिका के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस संबंध में बीईओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील शिक्षिका की मौत समाज और विभाग के लिए भारी क्षति है।
खड़े ट्रक में भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत
रामसनेहीघाट। अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पहले से खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार दूसरा ट्रक जा भिड़ा। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रामसनेहीघाट कोतवाली के सुमेरगंज के पास हाईवे पर हुआ। गुरुवार शाम को गोरखपुर से ट्रक लेकर चालक नंदकिशोर आगरा जा रहा था। इसी दौरान रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे पर पहले से खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक टकरा गया।
भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। वहीं उसके चालक आगरा के फतेहाबाद निवासी 30 वर्षीय नंदकिशोर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के केबिन को कटवाकर चालक के शव को बाहर निकलवाया। उधर, सिद्धौर प्रतिनिधि के मुताबिक, कोठी थाना क्षेत्र के सोहावा-शिवाला पुरवा संपर्क मार्ग के समीप बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह ईंट लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर पुल पर चढ़ते समय पलट गई। हालांकि इसके चालक ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।