{"_id":"6749d0e7c545ac6ef1080ae1","slug":"swindlers-duped-woman-in-broad-daylight-and-fled-away-with-her-jewellery-in-barabanki-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नोटों की गड्डी दिखाकर किया सम्मोहित, दिनदहाड़े महिला के जेवर ले उड़े टप्पेबाज; CCTV खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नोटों की गड्डी दिखाकर किया सम्मोहित, दिनदहाड़े महिला के जेवर ले उड़े टप्पेबाज; CCTV खंगाल रही पुलिस
Fri, 29 Nov 2024 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:04 PM IST
सार
बाराबंकी में टप्पेबाजों ने नोटों की गड्डी दिखाकर महिला को झांसे में लिया। इसके बाद दिनदहाड़े उसके जेवर ले उड़े। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को दिनदहाड़े टप्पेबाज ने एक महिला को झांसा देकर उसके सभी जेवर उतरवा लिए। इसके बाद चंपत हो गए। घटना के बाद महिला व उसका पुत्र बिलखते रहे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया गांव की महिला ममता देवी शुक्रवार को शहर में शादी में आई थी। उनके अनुसार उन्होंने सोचा कि बच्चे का आधार कार्ड का संशोधन करवा लें। यह सोच वह डाकघर जा रही थी। इस पटेल तिराहे के पास उसे एक व्यक्ति मिला।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उस व्यक्ति ने जैसे उसे सम्मोहित कर दिया हो। उसने रुपयों की एक गड्डी दिखाई। गड्डी उसे पकड़ा दी। इसके बाद कान से झुमके, गले की माला व मंगलसूत्र आदि निकलवा लिए। महिला और उसका आठ वर्षीय पुत्र कुछ समझ पाता तब तक टप्पेबाज तेजी से भागते हुए भीड़ में गुम हो गया।
विज्ञापन
महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ तो वह पुत्र संग रोते बिलखते हुए शहर के पटेल तिराहा पर मौजूद यातायात पुलिस के पास पहुंची। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।