फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   summer special train

चार दिन चलेगी समर स्पेशल, तैयारी पूरी

Sat, 21 May 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
summer special train
बाराबंकी। गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखकर रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। इस ट्रेन का ठहराव बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी होगा। जिले के यात्री इससे मुंबई तक की यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने संचालन की सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुुुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ व गर्मी को देखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 01059 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल 22 व 29 मई को चलाई जाएगी। 22 व 29 मई को ट्रेन थाणे से चलेगी और 4 बजकर 18 मिनट पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अयोध्या कैंट होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन संख्या 01060 का संचालन 23 व 30 मई को होगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन गोरखपुर से निकलेगी और शाम 7 बजकर 25 मिनट पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के नौ, जेनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, एसी थ्री टियर के छह व जरनल क्लास के तीन कोचों समेत 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। सीपीआरओ के अनुसार, ट्रेन के संचालन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यात्रा के दौरान कोविड-19 का पालन कराने के सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed