फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   suicide

हाथ की नस काटकर अधेड़ ने की आत्महत्या

Wed, 21 Oct 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
suicide
बाराबंकी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव कमरे में मिला। शव के पास ही चाकू पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहने नेपाल कुमार वर्मा (43) निवासी शेखवापुर, टिकैतनगर का शव मंगलवार शाम घर में पड़ा मिला। मंगलवार को दिन भर नेपाल कुमार के बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी रामनरायन गुप्ता को संदेह हुआ। रामनरायन ने अंदर जाकर देखा तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजे को किसी तरह खोला तो नेपाल कुमार शव पड़ा मिला। उसके बाएं हाथ की नस कटी थी। पास में ही चाकू पड़ा था। वह एक कंपनी में जनरेटर आपरेटर था। छानबीन में पता चला कि काफी दिन से वह अकेले ही रह रहा था। परिवार के लोग गांव में थे। मौके की छानबीन के बाद प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि नेपाल कुमार ने सोमवार रात चाकू से नस काटकर आत्महत्या की है। वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर गांव से आई पत्नी डॉली भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed