{"_id":"69541360705af57b7306b439","slug":"sugarcane-weighing-began-after-negotiations-with-the-farmers-barabanki-news-c-102-1-stp1003-147253-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: किसानों की मान-मनौव्वल के बाद शुरू हुई गन्ना तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: किसानों की मान-मनौव्वल के बाद शुरू हुई गन्ना तौल
Tue, 30 Dec 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मानपुर क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाने के बाद सोमवार को बंद रही गन्ना तौल अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को शुरू हो गई। गन्ना तौल से किसान संतुष्ट दिखे।
बता दें कि शुगर फैक्ट्री बिसवां के गन्ना क्रय केंद्र अंबरपुर सी पर सोमवार को घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया था। किसानों द्वारा गन्ना तौल न कराने से पूरे दिन कार्य ठप रहा था। घाटमपुर निवासी किसान राकेश कुमार वर्मा सोमवार को गन्ना बेचने क्रय केंद्र पर गए थे। घटतौली की आशंका होने पर उन्होंने अपनी ट्राली की निजी धर्मकांटे पर तौल कराई, जिसमें करीब 80 किलो का अंतर निकला। इसकी जानकारी होने पर केंद्र पर मौजूद किसान आगबबूला हो गए। उन्होंने अपना गन्ना तौल कराने से मना कर दिया और हंगामा किया। इसकी जानकारी नायब तहसीलदार बिसवां सुधीर श्रीवास्तव को दी। वह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
मामले की सूचना पर कांटा-बांट माप निरीक्षक शशांक त्रिवेदी भी वहां पहुंचे और कांटे की जांच की। इसके बाद अधिकारियों द्वारा किसानों को समझाया गया, तब जाकर मंगलवार सुबह से गन्ना तौल का कार्य दोबारा शुरू किया गया। मिल के सीडीओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तौल पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।