फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Storm knocks out power in 900 villages; 1.1 million people face hardship.

Barabanki News: आंधी से उड़ी 900 गांवों की बिजली, 11 लाख लोगों ने झेली परेशानी

Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Storm knocks out power in 900 villages; 1.1 million people face hardship.
बाराबंकी। तेज आंधी और बारिश के चलते बुधवार रात बिजली व्यवस्था चरमरा गई। लाइनों पर पेड़ गिरने, खंभे टूटने और तकनीकी खराबियों के कारण जिले के करीब 900 गांवों और कई शहरी मोहल्लों में बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। इससे करीब 11 लाख लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूरतगंज, रामनगर, रामसनेहीघाट, मसौली, बाबागंज और कुर्सी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे, जहां विभागीय टीमें दिनभर आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। जिले में 1166 ग्राम पंचायतें और 12 नगरीय क्षेत्र हैं। आंधी-पानी से लगभग सभी जगह आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास, कोठीडीह, हनुमंत नगर, गोकुल नगर समेत सात मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह करीब एक घंटे बाधित रही। इसके बाद भी दिनभर बार-बार ट्रिपिंग होती रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैदपुर उपकेंद्र के सिद्धौर फीडर की ट्रॉली में तकनीकी खराबी आने से करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से बंद है। इससे करीब तीन हजार लोग और 100 से अधिक नलकूप प्रभावित हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

रामनगर क्षेत्र के करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। फाॅल्ट ठीक करने के बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की गई। सूरतगंज उपकेंद्र की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से करीब 250 गांवों के लोग 14 घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट से जूझते रहे।
मसौली क्षेत्र में 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से पिपरौली, बांसा, जकरिया, सैदनपुर सहित आधा दर्जन फीडरों की बिजली करीब नौ घंटे बाधित रही। लगभग दो लाख लोग प्रभावित हुए। बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े करीब 110 गांवों में छह घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि मल्लावा क्षेत्र में आपूर्ति करीब 10 घंटे बाधित रही। दोनों क्षेत्रों में करीब एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।
मेन लाइन पर गिरा पेड़
कोटवाधाम में मेन लाइन पर पेड़ गिरने से कोटवाधाम उपकेंद्र के 65 गांवों की बिजली करीब पांच घंटे बाधित रही। सुबह मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की गई। सिरौलीगौसपुर में हाईटेंशन लाइन पर बांस गिरने से डूडी फीडर से जुड़े करीब 35 गांवों की बिजली आठ घंटे तक बंद रही। करीब 65 हजार लोग प्रभावित हुए।
दुलाहदेपुर और रामसनेहीघाट पावर हाउस से जुड़े कई फीडरों में बिजली खंभे गिरने और तार टूटने से करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। लगभग तीन लाख लोग प्रभावित रहे। अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।

सीधे कराए खंभे
अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि तेज हवाओं व बारिश से हुए फाॅल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। जहां बिजली के खंभे तिरछे हो गए तो उसे सीधा करा दिया गया है। खंभा टूटने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed