फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP workers protest against attack on SP MP

Barabanki News: सपा सांसद पर हमले के विरोध में सपाईयों का प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 02 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
SP workers protest against attack on SP MP
बाराबंकी। सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गन्ना कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन के बाद धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि हम लोग संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, हिंसा का सहारा नहीं लेते, हमारा हथियार एकता शांति है जिसके दम पर सर्व समाज के हक अधिकारों की रक्षा और सुरक्षा की लड़ाई लड़ी जाती है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की समाप्ति पर सपाईयों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी मौके पर मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। धरना प्रदर्शन में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने रामजीलाल सुमन पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का रास्ता अपनाने वालों की कायरता और अराजकता को समाजवादी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि रामजी लाल सुमन पर करणी सेना द्वारा किया गया हमला न केवल एक व्यक्ति पर है बल्कि यह हमारे संवैधानिक मूल्य, अभिव्यक्त की स्वतंत्रता और दलित समुदाय की आवाज को दबाने की साजिश है। इस मौके पर विधायक गौरव रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, रामगोपाल रावत, राममगन रावत, रतनलाल राव, अरविंद यादव, फैजान किदवई, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, सरताज चौधरी, हुमायूं नईम खान, प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित काफी संख्या में कार्यरता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed