फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six-year-old girl kidnapped and raped, accused arrested

Barabanki News: छह साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl kidnapped and raped, accused arrested
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक ने टॉफी दिलाने के बहाने छह साल की बच्ची का अपहरण कर बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवान बने युवक ने बच्ची का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की। इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ने के बाद उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले सौंप दिया। आरोपी शराब के नशे में धुत था तथा पीड़ित का चचेरा चाचा बताया जाता है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर छह साल की बच्ची घर के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजनों ने जब खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही 35 वर्षीय युवक उसको टाॅफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया है। गांव के बाहर बाग में बच्ची के चीखने की आवाज आई तो कुछ ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। युवक को भागते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। युवक ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूस रखा था। खून से लथपथ बच्ची को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया जहां से उसको जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed