{"_id":"6096d4bc8ebc3eb2ab55c91d","slug":"seven-died-from-corona-barabanki-news-lko5773646158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो महिलाओं समेत सात की मौत, 190 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो महिलाओं समेत सात की मौत, 190 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना से हो रही मौतों को रोक पाने में विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं। शनिवार को भी संक्रमण की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस तरह से कोरोना से अब तक 127 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 190 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर रामसेनहीघाट निवासी एक महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर तीन दिन पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर शनिवार को मौत हो गई। इसी प्रकार लखनऊ के हरिहरनगर की रहने वाली एक महिला को हालत गंभीर होने पर चार दिन पूर्व परिवारीजनों ने मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर मौत हो गई। वहीं देवा के सिपाहिया गांव निवासी एक वृद्धा की हालत गंभीर होने पर चार दिन पूर्व परिवारीजनों ने हिंद अस्पताल में भर्ती कराया था जहां शनिवार को मौत हो गई।
गोंडा जिले के बेरिया गांव निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी जिसे परिवारीजनों ने मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी मौत हो गई। इसी प्रकार निंदूरा क्षेत्र के डफरपुर निवासी एक अधेड़ की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर शनिवार को मौत हो गई। वहीं फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा निवासी एक व्यक्ति को परिवारीजनों ने चार दिन पूर्व हिंद अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रामसनेहीघाट क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना जैसे लक्षणों से दंपति समेत पांच की मौत
हैदरगढ़ क्षेत्र के बिबियापुर निवासी एक दंपति की कोरोना जैसे लक्षणों की चपेट में आकर मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार शुक्रवार को इनकी पत्नी की तथा शनिवार को व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सिरौलीगौसपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत हो गई। सांस लेने में हो रही दिक्कतों पर परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर मौत हो गई।
इनकी मौत के पीछे पंचायत चुनाव में हार की वजह भी बताई जा रही है। इसके अलावा भेंदुुआ गांव निवासी एक व्यक्ति की कोरोना जैसे लक्षणों की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा निवासी एक मेडिकल छात्र की कोरोना जैसे लक्षणों के चलते हिंद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
30 हजार जमा कराने के बाद दिया शव
प्रशासन की सख्ती के बावजूद निजी अस्पतालों में अवैध वसूली चरम पर है। शनिवार को सिपहिया गांव निवासी एक महिला की हिंद अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर खर्च 30 हजार पहले जमा कराए इसके बाद जाकर शव दिया। जबकि इससे पहले भी 16 हजार रुपये अवैध तरीके से वसूले गए।
डीएम ने मेयो और हिंद अस्पताल का किया निरीक्षण
कोरोना मरीजों से अवैध वसूूली और उपचार में बरती जा रही लापरवाही को लेकर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने काफी गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हिंद और मेयो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रपत्रों में कई प्रकार की खामियां पाए जाने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम को देते हुए जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों के उपचार में लापरवाही और अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत कई लोगों की मौत की जानकारी मिली है। जिसकी जांच के आदेश संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को दिए गए हैं। देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जो कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेट करा दिया गया है। लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों में रहें और पूरी तरह से सुरक्षित रहें।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ