{"_id":"364e6d43f50f5e07b3c08120ed24e620","slug":"security-will-be-tight-in-durga-pooja-pandals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापूजा पंडालों में सख्त रहेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापूजा पंडालों में सख्त रहेगी सुरक्षा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में जनपद के सभी पूजा पंडालों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। यहां सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी वहीं महिला पुलिस भी तैनात रहेगी।
पुलिस-प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 747 स्थानों पर 1237 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन मूर्तियों के विसर्जन के लिए विभिन्न नदियों के तट पर 60 विसर्जन घाट बनाए गए हैं। जहां जल पुलिस की तैनाती के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहेगी।
शारदीय नवरात्र, दशहरा और मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराना जिले की पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यही नहीं इस समय जनपद में फोर्स की भी भारी कमी है ऐसे में कहीं भी शांति व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसको लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 747 स्थानों पर 1237 देवीं प्रतिमाएं रखी गई हैं। ये रिपोर्ट जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा शासन को भेजी गई है। सुरक्षा के लिए इन सभी दुर्गा पंडालों पर पुलिस व पीएसी के अलावा सादी वर्दी में पुलिस के जवान व महिला सिपाहियों की भी तैनाती की गई है।
दिन व रात के हिसाब से सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं इन मूर्तियों के विसर्जन के लिए जनपद की नदियों के तट पर 60 घाट बनाए गए हैं जहां बैरिकेडिंग के साथ ही पुलिस व पीएसी की तैनाती की जाएगी। अफसरों की मानें तो सभी विसर्जन स्थल पर जल पुलिस की भी तैनाती रहेगी।