{"_id":"6a8a889f59a7d348d30cbc23","slug":"fire-in-moving-car-in-barabanki-stamp-vendor-burnt-to-death-he-was-on-his-way-to-village-to-visit-his-mother-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, स्टॉम्प विक्रेता जिंदा जला; मां से मिलने गांव जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, स्टॉम्प विक्रेता जिंदा जला; मां से मिलने गांव जा रहा था
Sun, 23 Aug 2026 11:16 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:16 AM IST
सार
बाराबंकी में चलती कार आग का गोला बन गई। हादसे में स्टॉम्प विक्रेता जिंदा जल गया। वह मां से मिलने गांव जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे में जली कार, मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार बरियारपुर निवासी राज नारायण वर्मा (43) जिंदा जल गए। मृतक स्टॉम्प विक्रेता थे। घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे से बरियारपुर गांव जाने वाली सड़क की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि राज नारायण का मकान शहर के विजयनगर मोहल्ले में भी है। रविवार सुबह वह अपनी कार से मां से मिलने गांव बरियारपुर जा रहे थे। गांव जाने वाली सड़क पर अचानक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। वह कार के अंदर ही जिंदा जल गए।
विज्ञापन
आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कार की जांच की। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही राज नारायण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव और जली कार का दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।