फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Leopard attacks nilgai; panic ensues.

Barabanki News: तेंदुए ने वनरोज पर किया हमला, दहशत

Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks nilgai; panic ensues.
हैदरगढ़। सुबेहा के शरीफाबाद जंगल में शुक्रवार शाम एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए ने अखिलेश त्रिवेदी के खेत में एक वनरोज पर हमला किया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बीते पांच दिनों से क्षेत्र में जंगली पशुओं के क्षत-विक्षत शव मिल रहे हैं। इससे लोग लगातार तेंदुए के हमले का दावा कर रहे हैं। दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि शाम को भैंस चराते समय उन्होंने झाड़ियों में तेंदुए को वनरोज का शिकार करते देखा। गांव के भल्ला सिंह रावत और अन्य ग्रामीणों ने भी इसे तेंदुआ होने की आशंका जताई। वन दरोगा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रात से ही लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पग चिह्न के फोटो जांच के लिए भेजे हैं। पिछले कई सालों से बारिश और सर्दियों में गोमती किनारे तेंदुआ दिखने की खबरें आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। दो साल पहले भी हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास तेंदुआ होने का दावा किया गया था, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed