{"_id":"6a8a062d1df34c9e620bb875","slug":"salaries-running-into-lakhs-yet-filth-prevails-in-the-panchayats-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177642-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लाखों का वेतन, फिर भी पंचायतों में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लाखों का वेतन, फिर भी पंचायतों में फैली गंदगी
Sun, 23 Aug 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर। हरख ब्लॉक में कागजों में सफाईकर्मियों की कोई कमी नहीं है। हर महीने सरकारी खजाने से 50 लाख रुपये से अधिक का वेतन भी बंट रहा है। इसके बावजूद आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में एक भी सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं है। सफाई न होने से वहां के लोग गंदगी के बीच रहने को विवश हैं।
हरख ब्लॉक में कुल 75 ग्राम पंचायतें और 102 राजस्व गांव आते हैं। पंचायती राज विभाग ने यहां गांवों की संख्या से 18 अधिक 120 सफाई कर्मियों की तैनाती कर रखी है। इसके बावजूद सराय परसंडा, सतरिख देहात, सिकंदरपुर और कोला जैसी पंचायतों में साफ सफाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा है। कोला पंचायत के प्रशासक बंसीलाल खुद बताते हैं कि पिछले पांच सालों से उनकी पंचायत में किसी सफाईकर्मी ने कदम तक नहीं रखा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई सफाईकर्मी अफसरों की जी-हुजूरी और दफ्तरों में अटैचमेंट कराकर बिना काम के ही वेतन ले रहे हैं।
एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस संबंध में जिला मुख्यालय को पत्र भेजकर कहा गया है कि जो सफाई कर्मचारी अन्य स्थानों पर काम कर रहें है, उन्हें तैनाती के मूल गांव में भिजवाया जाए।