{"_id":"6a8a0655928866e8b602de6c","slug":"complainants-disappointed-by-rain-and-the-protest-by-lekhpals-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177664-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बारिश व लेखपालों के प्रदर्शन से मायूस हुए फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बारिश व लेखपालों के प्रदर्शन से मायूस हुए फरियादी
Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबह हुई बारिश फिर लेखपालों के धरना प्रदर्शन ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को खासा मायूस किया। तहसीलों में लेखपालों के काम न करने से जमीन विवाद व राजस्व से जुड़े मामलों में मौके पर जांच और निस्तारण की कार्रवाई प्रभावित रही। इस दौरान जिले के 23 थानों में दर्ज हुई महज 32 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
देवा कोतवाली में डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां राजस्व से संबंधित पांच शिकायतें सामने आईं। डीएम ने तीन मामलों में तत्काल टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए, जबकि दो अन्य मामलों को भी समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं होना चाहिए। उधर, मसौली थाने में भी भूमि विवाद, रास्ता अवरुद्ध होने और गाटा संख्या की पैमाइश से जुड़ी तीन शिकायतें पहुंचीं। थाना प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।