फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One killed, three critically injured after being hit by a speeding vehicle.

Barabanki News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, तीन गंभीर

Sun, 23 Aug 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 23 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
One killed, three critically injured after being hit by a speeding vehicle.
फतेहपुर। देवा-फतेहपुर मार्ग पर बसारा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक लेकर खड़े देवा के सत्तिनपुरवा गांव के युवक रोहित (26) की मौत हाे गई। मौके पर दूसरे ऑटो पर सब्जियां लाद रहे रोहित के भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद सब्जियां सड़क पर बिखर जाने से यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने पहुंचकर सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटवा कर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीतापुर के थानगांव क्षेत्र के राजापुर इसरौली निवासी मोहित (18) सब्जी कारोबारी हैं। शनिवार भोर माेहित सीतापुर के रामपुर मथुरा से ऑटो पर सब्जियां लादकर बाराबंकी मंडी के लिए निकले थे। उनके साथ रामपुर मथुरा के पैगंबरपुर गांव निवासी अब्दुल रहमान (18) व समीर (19) व देवा के इसरौली गांव निवासी रमेशचंद्र (25) भी थे। बसारा गांव के पास ऑटो खराब हो गया। इस पर मोहित ने अपने सगे भाई रोहित को मदद के लिए बुलाया। बाइक से पहुंचे रोहित ने दूसरा ऑटाे बुलाकर सब्जियां उसमें लादना शुरू कराया। इस दौरान फतेहपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर रोहित के साथ ऑटो में लगी।
विज्ञापन

हादसे में रोहित, मोहित, अब्दुल रहमान, समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रोहित कई वर्षों से देवा के सत्तीनपुरवा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। मृतक के पिता रमेशचंद्र भी वाहन चालक हैं। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद भागे वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed