Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Satellite-based cameras to be installed on the Lucknow-Sultanpur highway

Barabanki News: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लगेंगे सैटेलाइट आधारित कैमरे

Sat, 21 Nov 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Satellite-based cameras to be installed on the Lucknow-Sultanpur highway
हैदरगढ़ के सुल्तानपुर हाईवे पर सैटेलाइट जीपीएस आधारित कैमरे लगाने का कार्य शुरू। संवाद
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सफर की हर एक गतिविधियां सैटेलाइट आधारित कैमरे में दर्ज होंगी। 127 किमी हाईवे पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 127 कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। बारा टोल प्लाजा को भी हाईटेक करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्गों पर जीपीएस आधारित टोल प्रणाली (जीएनएसएस) लागू करने की तैयारी है। इसी दिशा में हाईवे पर आधुनिक निगरानी तंत्र विकसित किया जा रहा है। कैमरों के संचालन और नियंत्रण के लिए किसान पथ पर एनएचएआई का नया भवन भी बनाया जा रहा है। इस व्यवस्था से हाईवे पर चलने वाले वाहनों की निगरानी के साथ सड़क पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल टोल वसूली तक सीमित नहीं है। हाईवे पर लगाए जा रहे कैमरों से दुर्घटना, जाम और अन्य घटनाओं की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। इससे संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी समय रहते मिलने और राहत कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी। 24 घंटे निगरानी व्यवस्था से हाईवे की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को भी बेहतर बनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई शिवरतन सिंह ने बताया कि हाईवे पर सैटेलाइट आधारित जीपीएस टोल प्रणाली के लिए कैमरे लगाने का काम शुरू करा दिया गया है। यह व्यवस्था भविष्य में हाईवे की निगरानी और टोल वसूली को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।




जितनी दूरी तय करेंगे, उतना ही देना होगा टोल
जीएनएसएस आधारित टोल प्रणाली लागू होने के बाद टोल वसूली का तरीका बदल जाएगा। मौजूदा व्यवस्था में कई स्थानों पर निर्धारित टोल प्लाजा पार करने पर वाहन चालकों को तय शुल्क देना पड़ता है, भले ही उन्होंने हाईवे का कम हिस्सा इस्तेमाल किया हो। नई प्रणाली में वाहन की सैटेलाइट आधारित लोकेशन के जरिये तय की गई दूरी का आकलन किया जाएगा और उसी के अनुसार टोल की गणना होगी। यदि कोई वाहन निर्धारित टोल प्लाजा से पहले ही हाईवे छोड़ देता है तो उससे पूरी दूरी का टोल नहीं लिया जाएगा। वर्तमान में फास्टैग और मल्टीलेन फ्री फ्लो जैसी व्यवस्थाओं में वाहनों की पहचान के लिए सड़क पर विशेष कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है। जीएनएसएस प्रणाली में वाहनों की लोकेशन और तय की गई दूरी के आधार पर शुल्क निर्धारित करने की व्यवस्था होगी। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें कम करने, ईंधन की बचत और यात्रा का समय घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article