{"_id":"6164900c8ebc3e05f02ce846","slug":"samuhik-vivah-barabanki-news-lko5996913119","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 युवतियों के हाथ पीले कराएगी भाकियू, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 युवतियों के हाथ पीले कराएगी भाकियू, तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाकियू द्वारा आयोजित होने वाले दसवें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह की तैयारियां सोमवार को मंडप छाने और तेल पूजन के साथ जोरों पर शुरू हो गई। सुबह से ही कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे। महिलाओं द्वारा सती अनुसुइया की पूजा के साथ दुरदुरैय्या की रस्म पूरी की गई। इसके साथ मंडप के नीचे ही कन्या भोज का आयोजन हुआ। देरशाम को सत्य नरायण की कथा हुई और प्रसाद का वितरण भी किया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा 13 अक्टूबर बुधवार को गोंडा बाराबंकी मार्ग स्थित नवीन मंडी स्थल पर दसवां सामूहिक विवाह व निकाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 101 कन्याओं की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरूआत सोमवार को तेल पूजन की रस्म व कारीगरों द्वारा मेहमानों के लिये मिठाई व वेदियां बनाने के साथ सोमवार से शुरू हो गयी।
सुबह से ही कार्यकर्ता मंडप बनाने की तैयारियों में जुटने लगे। भाकियू नेता स्व. मुकेश सिंह की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी वर्मा ने 101 महिलाओं को दुरदुरैय्या की रस्म अदा कराई। इसके साथ ही 51कन्याओं को कन्या भोज कराया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा उठाने वाले जिला संरक्षक उत्तम वर्मा ने बताया कि सोमवार तक शादियों के 80 पंजीकरण हो चुके हैं मंगलवार को भी पंजीकरण का काम चलता रहेगा। देर शाम को जांचोपरांत शादियों की फाइनल संख्या जारी की जाएगी।
सामूहिक विवाह समारोह को सकुशल संपन्न कराने के लिए भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अलग अलग कमेटियों का गठन भी किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 200 वालंटियर तैनात किए गए हैं जो मेहमानो के खाने से लेकर अतिथियों के स्वागत व मंच देखभाल, मंडप, पार्किंग व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
राकेश टिकैत का आना भी संभावित
भाकियू के मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सेदारी करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का आना भी संभावित है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगे।