फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road

गड्ढों में समाया अभियान, अफसर बोले बजट नहीं

Thu, 16 Sep 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
road
बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा 15 सितंबर से शुरू होने वाले गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान जिले में शुरुआती दौर में ही फेल हो गया। पहले ही दिन यह अभियान गड्ढों में समा गया। अधिकारियों ने कहा कि बजट ही नहीं है। हालांकि पहले से खराब सड़कों को सही किए जाने की बात भी कही। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों की करीब 1200 किमी. लंबी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

शहर की बात करें तो पुराने बस अड्डे से रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए माल गोदाम रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आलम यह है कि इस मार्ग पर इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि बारिश में दो पहिया व चार पहिया वाहन आधे हिस्से तक डूब जाते हैं। जबकि अन्य दिनों में इधर से निकलने वाले वाहन कब पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी से कांशीराम कॉलोनी तक का मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसी प्रकार ग्रामीण अंचलों की सड़कों का तो बड़ा बुरा हाल है। फिर व चाहे बाराबंकी से फतेहपुर मार्ग हो या फतेहपुर से बेलहरा या अन्य किसी क्षेत्र का मार्ग। लगभग सभी सड़कों की स्थिति बद से बदतर होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त अभियान को लेकर जो दिशा निर्देश दिए गए थे उस पर भी अमल होता नहीं दिखा। पूरे जिले में कहीं पर भी गड्ढामुक्त अभियान की शुरुआत नहीं हुई।
हां इतना जरूर रहा कि बृहस्पतिवार को शहर के जीआईसी मैदान और हरख ब्लॉक क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर लोक निर्माण विभाग ने शहर और हरख जाने वाले मार्ग पर दिख रहे गड्ढों को भरकर उसे गड्ढामुक्त अभियान के तहत शुरुआत होने का दावा अवश्य कर दिया। हालांकि तीनों खंडों में करीब 1200 किमी. सड़क को गड्ढामुक्त करने की योजना बनाई है। विभागीय अधिकारी बजट न मिलने का भी रोना रो रहे हैं।

शहर से जैदपुर रोड पर गड्ढामुक्त अभियान के तहत कार्य शुरू हो गया है। जैसे ही बजट मिलेगा मरम्मत कार्य में और तेजी आएगी। तीनों खंडों में करीब 1200 किमी. सड़कों की मरम्मत होनी है।
-आरके राम, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed