फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Report violation of the code of conduct on two PRADHAN candidates

दो प्रधान प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Sun, 06 Dec 2015 10:10 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर अपने गांव में जुलूस निकाल रहे प्रधान प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं सरकारी इमारत व बिजली के खंभे पर पोस्टर चिपकाने तथा मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभावने वादे करने वाले प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हरख के ग्राम प्रधान अनुपम वर्मा इस बार भी प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं। इनके द्वारा गांव में प्राथमिक विद्यालय की दीवारों व बिजली के खंभों पर प्रचार के पोस्टर चिपकाए गए थे।
विज्ञापन


 इसके अलावा मतदाताओं केे अपने पाले में लाने के लिए तरह-तरह के लुभावने वादें भी किए जा रहे थे। आरोप तो यहां तक लगाया गया कि मतदाताओं में रुपया बांटने का भी प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र के बस्ती ग्राम पंचायत में समर्थकों के साथ रविवार को जुलूस निकाल रही प्रधान पद की प्रत्याशी बीना सिंह पत्नी शिवकुमार सिंह के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही दो वाहनों को जब्त किया है। वहीं, प्रधान प्रत्याशी के चार समर्थकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गदिया सतीश यादव ने बताया कि सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed