फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Registration of 286 school and passenger vehicles suspended

Barabanki News: 286 स्कूली व यात्री वाहनों का पंजीयन निलंबित

Fri, 23 Aug 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Registration of 286 school and passenger vehicles suspended
बाराबंकी। अनफिट वाहनों को लेकर एआरटीओ प्रशासन से सख्त रुख अख्तियार किया है। इसके चलते ही 286 अनफिट वाहनों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। इसमें 174 स्कूली वाहन शामिल हैं। सभी अनफिट वाहनों के नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इस अवधि में फिटनेस न कराने पर पंजीयन निरस्त कर पोर्टल से डाटा डिलीट कर दिया जाएगा। उसके बाद यह वाहन कंडम घोषित हो जाएंगे। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिले में 1090 स्कूली बस व वैन स्कूली वाहन के बतौर पंजीकृत हैं। इसमें से अनफिट 174 स्कूली वाहनों का फिटनेस कराने के लिए कई बार स्कूल संचालकों व प्रबंधकों को नोटिस जारी की गई थी। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि अनफिट सभी 174 स्कूली वाहनों का पंजीयन छह माह के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अनफिट 112 निजी यात्री वाहनों के पंजीयन भी छह माह के लिए निलंबित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed